लखनऊ, जनवरी 19 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते न अपराध रुक सकता है और न भ्रष्टाचार। भाजपाई अपराधियों व भ्रष्टाचारियों से मिले हुए हैं। अपराधी भाजपाइयों और पुलिस द्वारा संरक्षित हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं और साइबर अपराध में उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक पर है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार पर है। अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं। हत्या, लूट, चोरी, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हर दिन हो रही है। हर विभाग और हर काम में लूट मची है। भाजपा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह से विफल है। कानून-व्यवस्था, अपराध, भ्रष्टाचार पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। सीतापुर में सेवानिवृत लेखपाल के घर परिवार को बंधक बनाकर 17 लाख की ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.