शामली, मार्च 19 -- शामली। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विकास और समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के रूप में मनाया गया। इस दौरान वार्षिक पुस्तक नवनिर्माण के 9 वर्ष का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में देखा और सुना गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, पीडी डीआरडीए प्रेमचंद सहित अन्य विभागीय अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी को जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं औ...