नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- UP News: समाजवादी पार्टी चीफ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। एक लिस्ट शेयर करते हुए कहा है कि लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर कुछ गिनी-चुनी ही कंपनियों को दिया गया है। भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठी है। दुनिया को दिखाने के लिए ये 'टेंडर' है। जबकि सारा खेल मेज के 'अंडर' हो रहा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को एक लिस्ट शेयर करते हुए पोस्ट लिखा। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, UPEIDA Link Expressway के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व कमीशनजीवी महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का टेंडर है, दरअसल सारा खेल मेज के अंडर है। ये आपस में मिल-बांटकर खाने की नूरा कुश्ती है, जिसमें भ...