नैनीताल, मार्च 27 -- भीमताल, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र भीमताल पहुंचे राम सिंह कैड़ा का रामलीला मैदान में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमडाली से मल्लीबाजार होते हुए रामलीला मैदान तक रैली निकाली। इस दौरान कैड़ा ने कहा कि उनकी और भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता विकास है। रामलीला मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, नितेश बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी, अनिल चनौतिया समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने शॉल ओढ़ाकर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। लोगों को संबोधित करते हुए कैड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.