आजमगढ़, जुलाई 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के लोगों ने कलक्ट्रेट पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। तत्पश्चात चार सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सपा के प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के आह्वान पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हकीम बेग और गोपालपुर विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर पर पहुंचकर विरोध किया किया। यह भी पढ़ें- विरोध जताने कलेक्ट्रेट पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडलविरोध प्रदर्शन का कारण प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी का सम्मान करो, ध्वस्तीकरण पर रोक लग...