शामली, जून 27 -- थानाभवन। थानाभवन नगर मे स्थित बैंक्वेटहॉल में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पीडीए जन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए पूर्व केबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा की प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की और भाजपा की नीतियों को पीडीए (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) विरोधी बताया।

समाजवादी पार्टी का दावा साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सकार बनने का दावा किया। थानाभवन में एक बैंक्वेट हाल में सपा का पीडीए जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के साथ अन्याय कर रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए की ताकत ने भाजपा को बड़ा झटका दिया और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाज...