भाजपा सरकार की तानाशाही 2027 में समाप्त होगी, जनता करेगी बदलाव : अजय राय
हरदोई, अगस्त 2 -- हरदोई, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार देर रात शाहाबाद के मोहल्ला महुआ टोला चुंगी स्थित कांग्रेस के जिला महासचिव आजम खान के आवास पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से परेशान है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार की तानाशाही अब अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली है और जनता उसे जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में भाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.