काशीपुर, दिसम्बर 30 -- काशीपुर। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र समेत अन्य संगठनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को एमपी चौक पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, इंकलाबी मजदूर केंद्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, महिला एकता मंच समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। संगठन ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में शुरू से ही वीआईपी को बचाने की कोशिश की गई। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा पार्टी के नेता लगातार बेटियों के साथ दुष्कर्म के मामलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भाजपा इन्हें बचाने में लगी है। जिन नेताओं पर आरोप लगता है तो भाजपा और उसका आईटी सेल उस नेता के पक्ष में खड़े हो जाते हैं। भाजपा के राज में ऐसे आरोपियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। यहां पीपी आर्या, सुमन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.