लखनऊ, नवम्बर 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं। हत्या, लूट अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। भाजपा सरकार में न बेटियां सुरक्षित हैं न महिलाएं और न व्यापारी, न आम आदमी। प्रदेश में हर दिन हत्या, बलात्कार, अन्याय, अत्याचार की घटनाएं हो रही है। अपराधियों, दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। अखिलेश ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक कानून, व्यवस्था को लेकर झूठे दावे करते हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई भाजपा सरकार की पोल खोल रही है। एटा के सकीट थाना क्षेत्र में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या हो गई। बीते मंगलवार रात उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.