संतकबीरनगर, मार्च 23 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। डीपीआरसी भवन में चल रहा नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूपीनेडा ने सरकार के योजनाओं की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया। कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद देश में विकास के पंख लग गए हैं।केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत जनकल्याणकारी विभागों विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में आयोजन किया जा रहा है। रविवार को यूपीनेडा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियों पर कार्यक्रम डीपीआरसी हाल में आयोजित की। कार्यक्रम में उन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिनके आवास पर संबंधित एजेंसियों...