भाजपा सरकारों को उखाड़ फेकेंगी कांग्रेस
भदोही, मई 25 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसजीवन गौतम की अगुवाई में रविवार को कैयरमऊ में चौपाल का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज रही है। वर्तमान समय में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने को अब गांवों की ओर रूख किया जाएगा। इस मौके पर काशीनाथ गौतम, अवधेश पाठक, राजाराम दुबे, उपेंद्र कुमार भारती, संजय जायसवाल, अजय कुमार प्रजापति, गुलाब धर प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति आदि रहे। यह भी पढ़ें- हर बूथ को मजबूत कर सरकार को उखाड़ फेंकेगी कांग्रेस: यशपाल
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.