भदोही, जनवरी 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता।नगर के गांधी पार्क में कांग्रेसजनों ने रविवार को उपवास रखा। इस दौरान केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को समाप्त करने का आरोप लगाया। साथ ही वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में पार्टीजनों को जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट करने का दावा किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने गरीबों, मजदूरों, ग्रामीणों के जीवन स्तर को उठाने के लिए मनरेगा योजना को शुरू किया था। एक दशक से ज्यादा समय में यह देखने को मिला कि देश के हालात बदल गए। गरीबी दूर हो गई। अब सत्ता में बैठी भाजपा को यह बात अच्छी नहीं लग रही है। यही कारण है कि मनरेगा का नाम बदला गया। इतना ही नहीं, कानून को भी कमजोर बना दिया गया है। ताकि उद्योगपतियों को मजदूर सस्ते मिल सकें। दावा किया कि मनरेगा को बचाने के लिए पार्टी जी जान से लगी है। इसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.