रिषिकेष, अप्रैल 22 -- संसद में "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" बिल को गिराए जाने पर बुधवार को भाजपा से जुड़े संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विपक्षी दलों को नारी विरोधी बताया। बुधवार को कोयल घाटी पर भाजयुमो, वंदे मातरम ग्रुप और हिन्दू रक्षा मंच सहित अन्य भाजपा समर्थित संगठनों के सदस्य एकत्रित हुए। उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि जब-जब महिलाओं के हितों से जुड़े बड़े निर्णय लेने का समय आता है, तब-तब विपक्ष राजनीति से प्रेरित होकर बाधा उत्पन्न करता है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन बिल गिराने के विरोध में भाजपायुमो ने किया प्रदर्शन प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता शाह ने कहा कि देश की महिलाएं अब जाग...