रामगढ़, फरवरी 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली ने शुक्रवार को नप क्षेत्र के कई स्थानों पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कुरुम, छत्तरमांडू, कोठार, हुहुवा, गोबरदरहा, कैथा आदि के लोगों से मिली। साथ ही अपने चुनाव चिन्ह बिस्कुट पर मतदान का आग्रह किया। कहा कि नगर परिषद रामगढ़ के संपूर्ण विकास को लेकर एक बार बेटी का मौका दें। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में भाजपाई और समर्थक शामिल थे। जो उनके साथ चलकर प्रिया के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.