रुद्रपुर, फरवरी 5 -- खटीमा, संवाददाता। विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी ने आरोप लगाया कि उद्योग व्यापार मंडल चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हार तय देख प्रशासन ने मतगणना रुकवा दी। कहा कि मतगणना स्थल पर जानबूझकर ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और मतगणना स्थगित करनी पड़ी। बुधवार को उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में देर शाम मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के बीच भारी हंगामा हो गया था। स्थिति तनावपूर्ण होने पर एसडीएम तुषार सैनी को मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों व समर्थकों को शांत कराना पड़ा था। गुरुवार को विधायक कापड़ी ने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हारता देख कुछ नेताओं और समर्थकों ने मतगणना स्थल पर हंगामा कराया। हालात बिगड़ने पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मतगणना स्थगित कर दी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.