रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नईसराय स्थित सांसद सेवा केंद्र में मंगलवार को भाजपा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव बावला और संचालन रंजीत पांडेय ने किया। इसमें मुख्य रुप से भाजपा चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी उपस्थित थे। भाजपा चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत की देखरेख में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया करमाली के समर्थन में रणनीति तैयार हुआ। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। सभी को आज से अपने कार्यों में जुटने का निर्देश दिया गया। सह प्रभारी अमरनाथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं की उत्साह का सराहना किया। इसे धरातल पर ताकत के रुप में इस्तेमाल की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला ने कहा कि नगर परिषद रामगढ़ क्षेत्र में भाजपा का सबसे म...