लातेहार, फरवरी 27 -- लातेहार प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी महेश सिंह एवं वार्ड संख्या दो की विजयी प्रत्याशी सुगंधी देवी ने शुक्रवार को भव्य विजयी जुलूस निकाला। दोनों जुलूसों में समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अध्यक्ष पद के विजेता महेश सिंह का विजय जुलूस राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लातेहार परिसर से प्रारंभ हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में समर्थक गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं वार्ड संख्या दो की विजयी प्रत्याशी सुगंधी देवी का विजय जुलूस बीएस कॉलेज लातेहार के समीप से निकाला गया। उनके समर्थकों ने भी ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। जुलूस के दौरान जगह-जगह आतिशबाजी की गई। दोनों विजयी प्रत्याशियों ने जनता का आभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.