मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा-वृंदावन आगमन पर न केबल गैरभाजपाई दलों के नेता हाउस अरेस्ट किये गये, बल्कि एक भाजपा समर्थक भी हाउस अरेस्ट कर लिया गया। प्रयाग घाट निवासी भूपेंद्र चतुर्वेदी गप्पी भाजपा समर्थक हैं लेकिन वह यमुना प्रदूषण की आलोचना करते रहते हैं। पुलिस को आशंका थी कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध प्रकट कर सकते हैं। शनिवार सुबह पुलिस कर्मी उनके घर पहुंच गये और उन्हें मुख्यमंत्री के मथुरा से जाने तक घर पर ही रहने को कहा। पुलिस कर्मी उनके घर पर ही मौजूद रहे।फोटो-34-घर में पुलिस के साथ भूपेंद्र चतुर्वेदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...