लखनऊ, जुलाई 24 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये भी अजब बात है कि एक तरफ तो भाजपा और उनके संगी-साथी अपने लोगों को प्रोटेस्टर्स के बीच भेजकर युवाओं को गलत साबित करने में लगे हैं दूसरी तरफ जब उन्हें 'भाजपाई' कहा जाता है तो वो चिढ़ जा रहे हैं। इसीलिए भाजपा समर्थकों के लिए ये तथाकथित अमृतकाल अब सरेआम अपमान के जहर भरे घूंट पीने के 'विषकाल' बन गया है।

भाजपा के नकारात्मक प्रभाव अखिलेश ने कहा है कि आज जिनके घर-मकान-दुकान-प्रतिष्ठान व गाड़ियों से भाजपा के झंडे उतरे हैं, कल भाजपा भी उनके दिलोदिमाग से उतर जाएगी। वो भोले-भाले भावुक लोग हैं, लेकिन उनमें बुद्धि-विवेक है। अयोध्या में 'चढ़ावा-चंदा-दान चोरी' का रामघात, ⁠दिल्ली में बच्चियों पर बेदर्दी प्रहार, पूरे देश में युवाओं पर हिंसक प्रहार, ⁠मुंबई में आंदोलनकारियों को ड्रग...