देहरादून, अगस्त 14 -- कीर्तिनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आठ अगस्त को हल्द्वानी रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा समर्थकों द्वारा गंगाजल छिड़कने, मंत्रोच्चारण और हवन के माध्यम से कथित शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कीर्तिनगर में प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश बर्तवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालने के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह कर विरोध दर्ज कराया। देवप्रयाग जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद किसी स्थान का कथित शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक समानता और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों का अपमान है। यह भी पढ़ें- सनातन को ...