लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाने पर चर्चा की गई। पूरे जिले में बाबा साहब की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। चलाए जा रहे हो कार्यक्रमों व अभियान के विषय में बताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता से अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जितना मान सम्मान प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री योगी व भाजपा करती है उतना अन्य विपक्षी दल नहीं करते हैं। महामंत्री अनुराग मिश्रा ने कहा की अंबेडकर भारत के महान सपूत थे, उनके जन्म दिवस को प्रत्येक भारतीय को मनाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक रामजी मौर्य ने बताया कि जिले की 18 मंडलों में प्रशिक्षण अभि...