सासाराम, जुलाई 19 -- सासाराम, नगर संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचयात्मक सह जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने की, जबकि संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. एस जमशेद अहमद ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भाजपा महिला मोर्चा की पहली परिचयात्मक बैठक आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...