भाजपा-सपा में पोस्टर वार, सांसद का सोशल मीडिया में पुष्पा अवतार
हमीरपुर, मई 15 -- हमीरपुर। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की पीएम नरेंद्र मोदी के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़े हुए है। सोशल मीडिया में सपा-भाजपा में पोस्टर वार चल रहा है। लोधी समुदाय ने हमीरपुर चेयरमैन के सांसद पर दिए गए बयान को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। इसके बाद से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस मुद्दे को लेकर जमकर बहस-मुबाहिस का दौर चल रहा है। सांसद समर्थकों ने अब पोस्टर वार शुरू करते हुए सांसद के 17 मई को हमीरपुर आगमन का ऐलान किया है। पोस्टर में सांसद को पुष्पा के अवतार में दिखाया गया है, जबकि चेयरमैन को विलेन के रूप में प्रस्तुत करते हुए तस्वीर के नीचे शेखावत लिखा गया है। हालांकि वायरल हो रहे किसी भी पोस्ट और पोस्टर की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है。 यह भी पढ़ें- सपा सांसद की टिप्पणी पर भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.