भाजपा सदैव महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : आदित्य साहू
रांची, अप्रैल 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा का सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस नेत्री सह फुसरो नगर परिषद की वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने मिस कॉल के माध्यम से भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता भी ली। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग तेजी से पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रदेश भाजपा का 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.