मुरादाबाद, जुलाई 7 -- विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा हरियाणा और पश्चिम बंगाल की तरह वोट लूटकर सरकार बनाकर लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। लोकसभा चुनाव से पहले सांसदों को पैसा देकर 405 के पार जाकर संविधान को खत्म कर राजतंत्र की घोषणा करना चाह रही है। प्रदेश का चुनाव ही भारत के लोकतंत्र की दिशा और दशा तय करेगा। ये बात मंगलवार को रामगंगा विहार स्थित एक मैरिज हॉल में एमएलसी चुनाव की समीक्षा बैठक में शिरकत करने आए लाल बिहारी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव सेमीफाइनल है। जब बैलेट पेपर से चुनाव नहीं जीत सकते तो ईवीएम को कैसे दोषी बना देंगे। यह भी पढ़ें- 'लोकतंत्र को कमजोर कर राजतंत्र लाना चाहती है भाजपा' नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि प्रदेश के 72 जिलों में होने वाला शिक्षक और...