भाजपा संविधान को कमजोर करने में जुटी: अंबेडकर वाहिनी
लखनऊ, मई 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने कहा है कि डा. भीमराव अंबेडकर ने जिस बराबरी के भारत का सपना देखा था, भाजपा उसी संविधान को कमजोर करने में लगी है।उन्होंने कहा है कि मथुरा में दलित समाज की दो बहनों की शादी में हंगामा होना सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि भाजपा राज में दलितों और पिछड़ों की असली स्थिति का आईना है। स्थिति यह है कि दलित बेटी की शादी भी सुरक्षित नहीं रही। दलितों-पिछड़ों को दबाकर, डराकर और सामाजिक रूप से कुचलकर सत्ता चलाना लोकतंत्र नहीं, मानसिक गुलामी थोपना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.