बेगुसराय, मार्च 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को द्वारिका पैलेस, नावकोठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की। मुख्य रूप से उपस्थित युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता पर विशेष बल दिया। उन्होंने बूथ प्रबंधन को चुनाव की सफलता की कुंजी बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम, सामाजिक समरसता और जनसंपर्क को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि अंबेडकर ज...