खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम प्रशिक्षण वर्ग मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 14 अप्रैल तक पूरे देश में होना तय है। इसी कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत हरिपुर मंडल के दहलान सामुदायिक भवन में मंगलवार को आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी आलोक कुमार विद्यार्थी ने प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य पद्धति से हीं भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। भाजपा संगठन की कार्य पद्धति में सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जन...