जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- भाजपा संगठन चुनाव : जामताड़ा में दस मंडलों में नामांकन पूरा, आज तय होंगे नए चेहरे जामताड़ा,प्रतिनिधि। भाजपा के संगठन चुनाव ने जामताड़ा की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में 10 मंडलों में मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। जिसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह चरम पर पहुंच गया है। हालांकि जिले में कुल 16 मंडल हैं। जिनमें से नारायणपुर, जामताड़ा ग्रामीण, मेझिया,पबिया और गोराईनाला मंडल की नामांकन प्रक्रिया अभी शेष है और इसे बाद में पूरा किया जाएगा। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस बार कई मंडलों में नए और युवा चेहरे दावेदारी में हैं। जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। संगठन की साख और पकड़ मजबूत करने के लिए मंडल अध्यक्षों का चयन पार्टी नेतृत्व के लिए भी अहम मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.