नई दिल्ली, अगस्त 27 -- भाजपा संगठन को पुराने ढांचे से बाहर निकालने की शुरुआत--------------------- -नए नेतृत्व को फैसले लेने की खुली छूट, नई पीढ़ी के साथ बढ़ेगी पार्टी

नई टीम का गठन -पूर्व अध्यक्षों की सीधी भूमिका कम होगी, संगठन को देते रहेंगे मार्गदर्शन ---------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने अपने संगठन की नई टीम के जरिए देश की बदली हुई राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों में पार्टी को पुराने ढांचे से नए स्वरूप में बदलने का काम शुरू कर दिया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव नए नेतृत्व को फैसले लेने की पूरी छूट देने का है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एक तरह से मार्गदर्शन की भूमिका में रहेंगे और संगठन चाहेगा तो उनसे जरूरी सलाह व मदद ले सकेगा।

पीढ़ीगत बदलाव राजनीतिक दलों में समय समय पर पीढ़ीगत बदलाव होते रहते हैं। आम तौर पर विपक्षी भूमिका को इसक...