अयोध्या, दिसम्बर 7 -- अयोध्या,संवाददाता। दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस पार्टी की विशाल रैली ऐतिहासिक होगी। अयोध्या से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना योगदान देना चाहिए। उक्त बातें पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मासिक बैठक में कही। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां आम जनता के लिए लगातार हानिकारक सिद्ध हो रही हैं। महंगाई,बेरोजगारी और सामाजिक असमानता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस का दायित्व है कि वह इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हर घर तक सत्य पहुंचाए। मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में मौजूद जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष हमेशा जनता के लिए रहा है। हमें घर-घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.