बुलंदशहर, जनवरी 21 -- भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास स्लोगन का पूर्ण रूप से पालन किया है। भाजपा शासन में चहुंओर विकास हुआ है। भाजपा शासन में सभी सुरक्षित है। शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ भाजपा ने युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों समेत सभी क्षेत्रों में विकास किया है। यह बातें पूर्व राज्यपाल कालराज मिश्र ने चोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी में एक निजी कार्यक्रम में कहीं। गांव निवासी भारतीय युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शेखर पंडित ने बताया कि गांव निवासी खचेड़ूमल गौड व प्रेमवती देवी की स्मृति में मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कालराज मिस्र, पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद रीता बहुगुणा जोशी रहीं। कार्यक्रम में जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। वि...