रांची, अप्रैल 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की ओर से सोशल मीडिया पर राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब नवनियुक्त उपायुक्त या पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करते हैं, तो यह एक प्रशासनिक परंपरा है। इसे लेन-देन से जोड़ना न केवल मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि राज्य के काबिल अधिकारियों की ईमानदारी पर भी हमला है। राज्य की जनता अभी भूली नहीं है कि भाजपा के शासनकाल में किस तरह डबल इंजन की आड़ में बिचौलियों का बोलबाला था। यह भी पढ़ें- झामुमो ने झारखंड के बाहर फैलाए पैर, इन 2 दो राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने का प्लान; गठबंधन का क्या होगा उन्होंने कहा कि आज जब ...