भाजपा व आजसू संयुक्त क्रिकेट टूर्नामेंट में टंडवा बनी विजेता
हजारीबाग, मई 7 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड कृषि फार्म मैदान में आयोजित भाजपा-आजसू संयुक्त प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टंडवा टीम विजेता बनी। फाइनल मैच का उद्घाटन बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी एवं मांडू विधायक तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल मुकाबला केरेडारी और टंडवा टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टंडवा की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 98 रन बनाए। जवाब में केरेडारी की टीम 12 ओवर में 7 विकेट पर 76 रन ही बना सकी। इस प्रकार टंडवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।विजेता टीम टंडवा को 21 हजार रुपये नगद एवं शील्ड, जबकि उपविजेता केरेडारी टीम को 11 हजार रुपये नगद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विधायक रौशनलाल चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.