रुडकी, जुलाई 19 -- रुड़की, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रकोष्ठ प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति के बाद प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। घोषित सूची के अनुसार सौरभ भूषण शर्मा को देहरादून महानगर, चमोली और नैनीताल का प्रभारी बनाया गया है। लच्छू गुप्ता को रुड़की, टिहरी, चम्पावत और पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियों की घोषणा पवन सैनी हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, उत्तरकाशी और देहरादून ग्रामीण के प्रभा...