भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
गोरखपुर, जून 30 -- गोरखपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का मंगलवार को उनके निज आवास पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की टीम द्वारा स्वागत किया गया। व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक भोला प्रसाद अग्रहरी के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक भोला प्रसाद अग्रहरी ने प्रदेश अध्यक्ष को व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक कार्यों एवं व्यापारी हित में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक सौरभ कुमार सिंह, सुशील अग्रहरी (बबलू अग्रहरि) तथा मदन अग्रहरि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.