कुशीनगर, मार्च 23 -- कुशीनगर। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही मजबूत सरकार का आधार होता है। सरकार और आमजन के बीच संगठन सेतु का कार्य करता है तथा कार्यकर्ता शासन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हाटा के किसान महाविद्यालय पैकोली में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसकी शक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सुदृढ़ संगठन में निहित है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर तक पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जिम्मेदारियों के प्रति जागरू...