भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन
बागेश्वर, जुलाई 31 -- बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजकों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उन्हें इस नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन के बल से ही पार्टी दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रही है। मुख्य अतिथि कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। भाजपा ने हर कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम किया है। आज हर गांव में कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, जिला महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी, विपिन पाठक, राजेंद्र दानू, बसंती देव, रघुवीर दफौटी, महेश परिहार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.