भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई समेत 6 पर मुकदमा, फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में फंसे
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भगवान सिंह कुशवाह के भाई सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा गया है। विधायक के भाई समेत अन्य आरोपियों पर आरोप है कि नौकरी के नाम पर 16 लाख रुपये ठगे गए। युवती को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर हाथरस जिला पंचायत कार्यालय में ज्वाइन कराया गया। ढाई माह तक युवती नौकरी करती रही। एसीपी की जांच रिपोर्ट के बाद मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में माना कि ठगी के पर्याप्त साक्ष्य हैं। पीड़ित पक्ष भी रिश्तेदार है। मुकदमा लिखाने के लिए कई माह से चक्कर काट रहा था। तोता का ताल, लोहामंडी निवासी अमर सिंह कुशवाह ने लोहामंडी थाने में धोखाधड़ी, कूट रचित दस्तावेज तैयार करना, छल के लिए उनका प्रयोग, आपराधिक षड्यंत्र, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.