उन्नाव, जुलाई 2 -- उन्नाव। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह का बयान बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में विधायक कहते दिख रहे हैं कि मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान मौत की सजा देगा..कैंसर होगा..घुट-घुटकर मरेंगे। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मौरावां स्थित भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है। विधायक अनिल सिंह यहां मन की बात कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जिन्होंने मंदिर में चोरी की, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि जीवनभर याद रखेंगे। यह भी पढ़ें- हमें प्रभु श्रीराम का असली भक्त बन मंदिर चढ़ावा का खुलासा करना पड़ा : अखिलेश यादव सरकार भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करेगी। बोले-म...