भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, पिता बोले-साजिश
महोबा, जुलाई 2 -- महोबा, संवाददाता। सड़क हादसे में चरखारी से भाजपा के विधायक बृजभूषण राजपूत बाल-बाल बच गए। तेज रफ्तार एक ट्रक ने सामने से विधायक की कार में टक्कर मार दी। चालक की सूझबूझ से विधायक की कार बच गई। हालांकि पीछे चल रहे एस्कॉर्ट में ट्रक भिड़ गया। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सरकारी गनर, चालक सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, विधायक के पिता पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है। महादेव की कृपा से बेटा बच गया।चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार रात वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हमीरपुर जिले के मुस्करा गए थे। वापस लौटते समय रात करीब 1:30 बजे खरेला के पास स्थित संकट मोचन मंदिर के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने विधायक की कार में टक्कर मारने का प्रयास किया। चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.