नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- नई दिल्ली में सियासी बयानबाजी एक बार फिर तीखी हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के राजघाट दौरे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन पर निशाना साधा है। इस बीच भाजपा विधायक रवि नेगी ने महात्मा गांधी की समाधि पर गंगाजल छिड़ककर विवाद को और बढ़ा दिया है।केजरीवाल और सिसोदिया क्यों गए थे राजघाट दरअसल, मंगलवार को केजरीवाल और सिसोदिया समेत AAP के कई नेता राजघाट पहुंचे थे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और सत्याग्रह के मार्ग पर चलने की शक्ति मांगी। यह दौरा आबकारी मामले को लेकर न्यायिक गतिरोध के बीच हुआ, जब केजरीवाल ने अदालत में पेश न होने और सत्याग्रह का रास्ता अपनाने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में पत्नी से अफेयर के शक में किरायेदार की हत्या,...