नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचकर बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का हालचाल लिया। अखिलेश यादव जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दरअसल, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट के बाहर शनिवार को दोपहर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भड़की लौ की चपेट में आने से बीजेपी की सदर विधायक अनुपमा जायसवाल का चेहरा झुलस गया था। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके बाद उन्हें लखनऊ लाया गया था। इस समय उनका इलाज लखनऊ मेदांता अस्पताल में चल रहा है। उनकी देखरेख डॉक्टरों की टीम कर रही है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.