कन्नौज, अप्रैल 18 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तालग्राम रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज के बाहर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय की मौजूदगी में बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतले फूंके। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर पुतलों की पिटाई की और बाद में उन्हें आग के हवाले कर दिया। महिलाओं ने जहां होना था वंदन, विपक्ष ने लगाया बंधन और नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं में खासा उत्साह और रोष देखा गया। यह भी पढ़ें- लोजपा (रा) की महिलाओं ने विपक्षी नेताओं का जताया विरोध इससे पूर्व कोल्ड स्टोरेज परिसर में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.