भाजपा विधायक की बेटी समेत 40 से शादी कर ठगी, इन महिलाओं को बना रहे थे निशाना
हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 15 -- यूपी के प्रयागराज में झूंसी क्षेत्र की एक शिक्षिका को शादी के जाल में फंसाकर करीब 11 लाख रुपये और 50 ग्राम सोना हड़पने के आरोपी अनुज त्रिवेदी ने एक भाजपा विधायक की बेटी के साथ भी ठगी की थी। आरोप है कि कोलकत्ता, मुंबई, प्रयागराज, सीतापुर, दिल्ली, कर्नाटक में आरोपी बाप-बेटे शादी के नाम पर करीब 40 महिलाओं को फंसाकर रुपये और जेवर हड़प चुके हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार अनुज वैवाहिक रिश्तों के लिए महिलाओं से संपर्क करता था। खासकर विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था। पहले बातचीत और भरोसे का रिश्ता बनाया जाता, फिर शादी का प्रस्ताव देकर रुपये और जेवर लिए जाते थे। इस खेल में उसने अपने बेटे को भी शामिल कर रखा है। उसने विधायक की डॉक्टर बेटी से भी शादी की थी। सीतापुर और प्रयागराज के अलावा मुंबई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.