सीवान, मार्च 4 -- सीवान। दरौंदा के भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह के फतेहपुर स्थित आवास पर बुधवार को होली के अवसर पर रंगों का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। प्रातःकाल रंगों की होली खेली गई, जहां उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं शाम के समय परंपरागत अबीर-गुलाल की होली मनाई गई। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक को होली की शुभकामनाएं दीं और फगुआ गीतों के बीच उत्सव का आनंद उठाया। विधायक कर्णजीत सिंह ने कहा कि होली आपसी सौहार्द, सामाजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.