भाजपा विधायकों ने की राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग
विकासनगर, अक्टूबर 13 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अलग-अलग प्रेस वार्ता कर राहुल गांधी से माफी मांगने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से इस मामले में पार्टी का रुख स्पष्ट करने की मांग की। विकासनगर स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है। उनकी रणनीतिक भूमिका और अनुभव देश की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े व्यक्तियों पर टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: राहुल गांधी की टिप्पणी को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.