काशीपुर, अक्टूबर 14 -- काशीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में काम कर रही है और उसे जनता का समर्थन मिल रहा है। सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने, दंगा रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने, धर्मांतरण कानून बनाने और मदरसा बोर्ड के स्थान पर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित करने जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बुधवार को काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग के समापन सत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ नेता जनता के बीच सक्रिय दिखाई देने लगते हैं, जबकि भाजपा के कार्यकर्ता और सरकार पूरे प...