गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर के भौवापार मंडल व आर्य नगर मंडल की मासिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि भाजपा, कार्यकर्ता अधारित पार्टी है। पार्टी की अपनी एक विचारधारा है। हम सत्ता को ठोकर मार सकते हैं, लेकिन विचारधारा से कोई समझौता नहीं कर सकते। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति संगठन की सबसे बुनियादी और निर्णायक इकाई होती है, जो पार्टी के नीचे से ऊपर के संगठनात्मक ढांचे का आधार है। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर सबको दिया भाजपा के लिए गरीब कल्याण तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि, भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो अंत्योदय पर कार्य करती है हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है भाजपा एक दल नहीं एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है जनकल्याण ...