रांची, फरवरी 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी संभावित हार को देखते हुए पहले से ही विक्टिम कार्ड खेल रही है। निकाय चुनाव में जनता के बीच जाने का साहस न जुटा पाने वाली भाजपा अब अनर्गल आरोप लगाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। सांसद आदित्य साहू का बयान उनकी हताशा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अहसास हो चुका है कि राज्य की जनता ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगा दी है। जब हार सामने दिखती है, तो भाजपा कभी ईवीएम, कभी प्रशासन और अब अपराधियों का सहारा लेने जैसे बेबुनियाद आरोप मढ़ने लगती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में कानून का राज है। अगर किसी को को...